{"_id":"6aedb403e3094dbe0b01d442","slug":"raman-house-was-the-best-in-the-sports-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191270-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खेल प्रतियोगिता में रमन हाउस रहा सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खेल प्रतियोगिता में रमन हाउस रहा सर्वश्रेष्ठ
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में वार्षिक खेल दिवस में भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
Link Copied
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में वार्षिक खेल दिवस समारोह मनाया गया। इसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक नवनीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में दौड़, वॉलीबॉल, बोरी दौड़ और चम्मच दौड़ सहित कई स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रमन हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया। टैगोर हाउस दूसरे और अशोका हाउस तीसरे स्थान पर रहा। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नवनीत ठाकुर ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य युद्धवीर सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।