Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diwali holidays in schools will continue until the 10th.

Kullu News: विद्यालयों में दस तक रहेंगी दिवाली की छुट्टियां

Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Diwali holidays in schools will continue until the 10th.
कुल्लू। प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में दिवाली पर विद्यार्थियों को पांच दिन की छुट्टियां मिलेंगी। शिक्षा बोर्ड ने पहली बार दिवाली के अवकाश के लिए विशेष व्यवस्था की है। यह अवकाश छह से 10 नवंबर तक रहेगा। इससे विद्यार्थियों को अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। नियमित कक्षाएं 11 नवंबर से फिर से शुरू होंगी। पहले दिवाली पर विद्यालयों में सामान्यतः एक दिन का अवकाश रहता था। इस बार इसे बढ़ाकर पांच दिन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की इस व्यवस्था से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। यह अवकाश सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालयों में लागू होगा। दिवाली के दौरान घरों में साफ-सफाई, सजावट और अन्य तैयारियां की जाती हैं। इन छुट्टियों से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को त्योहार की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। पांच दिन का अवकाश मिलने से विद्यार्थी परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने पांच दिन के अवकाश की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed