फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No force will be able to stop BJP from coming to power in the state: Shrikant

प्रदेश में भाजपा को सत्तासीन होने से कोई भी ताकत नहीं रोक पाएगी : श्रीकांत

Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
No force will be able to stop BJP from coming to power in the state: Shrikant
कुल्लू में पंचायत चुनावों में जीते सदस्यों के अ​भिनदंन समारोह में पहुंचे  भाजपा प्रदेश प्रभारी 
कुल्लू। पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव में जीतकर आए प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान भाजपा समर्थित नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का देवसदन कुल्लू के सभागार में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की लगातार घटती लोकप्रियता का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की पटकथा लिख दी है। स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है।
विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव परिणामों से यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे घर में अब भाजपा को सत्तासीन होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता ने झूठ बोल कर सता में आई कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

नगर पंचायत पार्षद सहित पूर्व बीडीसी चेयरमैन भाजपा में शामिल
भुंतर नगर पंचायत की नव नियुक्त पार्षद सोनी शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन शशिपाल ठाकुर और अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। इनका नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने पार्टी के पटके और हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed