{"_id":"6ac24b02ed957e0a3805ed39","slug":"nitthar-luhri-road-restored-for-heavy-vehicles-kullu-news-r-399-1-sml1055-533862-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नित्थर-लूहरी सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नित्थर-लूहरी सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल
विज्ञापन
नित्थर-लूहरी सडक़ घोरला के पास बड़े वाहनों के लिए हुई बहाल। संवाद
सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही होने से हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के घोरला के पास डंगा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई नित्थर-लूहरी सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। सड़क खुलने से क्षेत्र की कई पंचायतों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डंगा गिरने के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे मुख्य सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी।
इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और आवश्यक सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। सड़क को पीछे की ओर से काटकर वैकल्पिक जगह बनाई गई। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सड़क को तत्काल बहाल करने के लिए पलेही पंचायत के प्रधान शिशुपाल ने खेत की मालकिन से बातचीत कर सहयोग लिया। इस डंगे का निर्माण कर सड़क को बहाल किया जाता, तो इसमें काफी समय लग सकता था। स्थानीय सहयोग से फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। सड़क बहाल होने से नित्थर और लूहरी के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। अब सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।