फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHAI failed to clear snow from 10 km long highway in 18 days

Kullu News: 18 दिन में 10 किमी लंबे हाईवे से बर्फ नहीं हटा पाया एनएचएआई

Mon, 09 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
NHAI failed to clear snow from 10 km long highway in 18 days
बीआरओ ने 14 दिन में 120 किलोमीटर मार्ग को किया बहाल
विज्ञापन

23 जनवरी से बंद चल रहा औट-बंजार-सैंज हाईवे-305
69 पंचायतों के साथ तीन जिला के लोग भी हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को एनएचएआई 18 दिन बाद भी बहाल नहीं कर पाया है। सीमा सड़क संगठन ने 120 किमी सड़क से तीन से पांच फीट बर्फ की मोटी चादर को हटाकर मनाली से लेकर शिंकुला दर्रा तक हाईवे तीन को फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है।
एनएचएआई महज 10 किमी के हाईवे को बहाल नहीं कर पाया है। सड़क बंद होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ किन्नौर, रामपुर, कुमारसैन और करसोग के लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रगति भारी रोष है।
विज्ञापन

15 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ मनाली, बंजार, सैंज, भुंतर, मणिकर्ण आदि क्षेत्रों में नौकरीपेशा, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में हाईवे-305 को महाशिवरात्रि उत्सव के लिए बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हाईवे-305 के अवरुद्ध होने के बाद लोग भारी बर्फ के बीच पैदल चलने को मजबूर हैं। पहले यह सफर 10 किलोमीटर का था। अब पांच किलोमीटर रोज सफर कर रहे हैं। क्षेत्रवासी बुद्धि सिंह राणा, रोहित साहसी, भागे राम राणा, दीवान सिंह, राजू, जगदीश ठाकुर और हीरा लाल ने कहा कि एनएचएआई ने जिस ठेकेदार को काम दिया है, वह एकमात्र जेसीबी के सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा तक बर्फ हटा रहा है। उन्होंने कहा कि बर्फ हटाने के लिए न केवल पर्याप्त मशीनरी की जरूरत है, बल्कि स्नो कटर भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईवे के बंद होने से 1.30 लाख की आबादी परेशान है। उन्हें जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए ठोंकरे खानी पड़ रही हैं। हाईवे की बहाली के लिए जिला प्रशासन को भी नजर रखने की जरूरत है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटाने को कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। आनी की तरफ से छोटे वाहन जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोग दो से तीन फीट बर्फ में पैदल चलने को विवश हैं। 18 दिन में अभी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है। सोझा से लेकर खनाग तक एकमात्र जेसीबी से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर होना चाहिए। - बुद्धि सिंह राणा, खनाग निवासी

--
बीआरओ 14 दिन में मनाली से शिंकुला दर्रा तक 120 किमी के बर्फ हटा देता है लेकिन एनएचएआई 18 दिन में 10 किमी से बर्फ को हटा नहीं पा रहा है। जिला प्रशासन और एनएचएआई की लापरवाही से बाह्य सराज की जनता परेशान है। -रोहित साहसी, गांव करशाला
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed