फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHAI busy in restoring the highway

Kullu News: हाईवे को बहाल करने में जुटा एनएचएआई

Sat, 03 Aug 2024 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
NHAI busy in restoring the highway
मलाणा में बादल फटने से आई बाढ़ से टनल में फसें प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को रेस्क्यू करते हुए।-स
मनाली (कुल्लू)। ब्यास का जलस्तर बढ़ने से बंद हुए कुल्लू-मनाली हाईवे को बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को ब्यास का जलस्तर कम होते ही एनएचएआई सड़क बहाली में जुट गया। दो दिन तक हाईवे अवरुद्ध रहा। वाहनों को वामतट से भेजा जा रहा है। बिंदु ढांक और रायसन में शिरढ रिजॉर्ट के समीप सड़क में मलबा आया है। दोनों जगह मशीनरियां लगाई गई हैं। उधर, पलचान में बही पुल की अप्रोच सड़क को बनाने में भी बीआरओ की टीम जुट गई है। नेहरुकुंड में पुल को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए नदी में ड्रेजिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

ब्यास का जलस्तर बढ़ने से बिंदु ढांक और रायसन में सड़क बह गई थी। हालांकि लेफ्ट बैंक मार्ग से यातायात जारी है। रायसन पुल से वाया नग्गर मनाली का शेष विश्व से संपर्क बना हुआ है। वाहनों का दबाव बढ़ने से लेफ्ट बैंक मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो रही है। अब एनएचएआई ने कुल्लू-मनाली हाईवे को खोलने का कार्य तेज कर दिया है। रायसन और बिंदु ढांक में मलबा भरकर सड़क तैयार की जा रही है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि सड़क बहाली का कार्य जारी है। सड़क को जल्द ही एकतरफ यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेहरुकुंड में ब्यास के पानी से पुल को खतरा पैदा हो गया है। ब्यास का पानी सीधे पुल के आधार स्तंभ को नुकसान पहुंचा रहा है। प्रशासन ने ब्यास में जेसीबी उतार कर ड्रेजिंग शुरू कर दी है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि पलचान इलाके में राहत कार्य जारी है। बीआरओ जगह-जगह सड़क को दुरुस्त कर रहा है। ब्यास में ड्रेजिंग का कार्य भी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed