{"_id":"69cff87ff6572017fd0be706","slug":"nh-305-remained-jammed-for-two-and-a-half-hours-from-dadi-to-banjar-leaving-passengers-stranded-in-vehicles-kullu-news-c-89-1-klu1002-172968-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दाड़ी से बंजार तक ढाई घंटे जाम रहा एनएच 305, वाहनों में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दाड़ी से बंजार तक ढाई घंटे जाम रहा एनएच 305, वाहनों में फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
एनएच-305 दाड़ी से बंजार तक सड़क पर लगा जाम। संवाद
गुशैणी (कुल्लू)। एनएच-305 औट-लुहरी-सैंज मार्ग पर दाड़ी से बंजार तक शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बंजार घाटी की ओर पर्यटक वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण यह स्थिति बनी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी घंटों जाम में फंसे रहे। जाम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले से ही खस्ताहाल सड़क के कारण परेशानियां बनी हुई हैं, लेकिन इन दिनों पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या से समस्या और गंभीर हो गई है। यही वजह रही कि शुक्रवार को बालीचौकी से आगे दाड़ी से लेकर उपमंडल मुख्यालय बंजार तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की कतारों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फंसे रहे।
वाहनों में सवार राकेश कुमार, विनय सिंह, पंकज कुमार, रमेश सिंह और दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर वे कई बार प्रशासन और सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन सड़क सुधार के लिए जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी प्रयास नहीं हो रहे।
विज्ञापन
इस स्थिति के कारण पर्यटक भी काफी परेशान हो रहे हैं और कई लोग दोबारा घाटी में आने से परहेज कर रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। संवाद