Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
NH 305 remained closed for hours due to tipper overturning and dungeon collapse, More than 200 people reached seven km on foot from Sojha to Jibhi
{"_id":"613cb9c28ebc3eb3a71bf5fe","slug":"nh-305-remained-closed-for-hours-due-to-tipper-overturning-and-dungeon-collapse-more-than-200-people-reached-seven-km-on-foot-from-sojha-to-jibhi-kullu-news-sml3834862107","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर पलटने और डंगा ढहने से घंटों बंद रहा एनएच 305","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
हाइवे 305 पर पलटा ट्राला,जिससे हाइवे घंटों तक अवरूद्घ रहा।
- फोटो : Kullu
Link Copied
बंजार/कुल्लू। औट-बंजार-सैंज एनएच 305 शनिवार को घंटों यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। कई जगह भूस्खलन होने तथा घियागी से सोझा के बीच देओनाल में टिपर के पलटने से यातायात आठ घंटे तक ठप रहा। इस दौरान मात्र छोटी कारें ही निकली लेकिन बसों के साथ अन्य वाहन यहां फंसे रहे। जिससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान जिभी के पास हाईवे का डंगा ढहने से बसें आर-पार नहीं हो सकीं। कुल्लू और बाह्य सराज आनी के बीच करीब दो सौ लोगों को सात किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनएच 305 स्थित सोझा से घियागी के बीच बजरी को उतारते वक्त टिपर सड़क में पलट गया। सुबह आठ बजे के आसपास इस झटना से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि लोगों ने टिपर को हटाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं जिभी के पास बारिश से डंगा गिर गया। जिस कारण निगम की बसें कुल्लू की तरफ से जिभी और आनी की ओर से जिभी तक ही आ सकी। दो जगह पर हाईवे बंद होने से लोगों को सात किलोमीटर तक पैदल आना पड़ा। बाद में मशीन से टिपर को हटाया और मार्ग को बहाल किया गया। जिभी के समीप सड़क का डंगा धंसने के कारण हाईवे बड़े वाहनों को लिए बंद है। मोहन लाल, दिग्विजय राठौर तथा अनिल ने कहा कि टिपर पलटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब 200 सवारियों को जिभी से सोझा के बीच पैदल आवाजाही करनी पड़ी। एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा का कहना है कि हाईवे पर पलटे टिपर को सीधा कर सड़क को बहाल कर दिया है। जिभी के पास डंगा बैठने के कारण सड़क बंद है और खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बंजार से ग्राहों को जोड़ने वाला मार्ग भी अवरुद्ध रहा। इस मार्ग के चेत्थर से शलाड के मध्य सड़क पर भूस्खलन से चट्टानें व एक पेड़ गिरने से बसों की आवाजाही बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग बंजार रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि सड़क को खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।