फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naveen and Kashish get the title of excellent athlete

Kullu News: नवीन और कशिश को उत्कृष्ट एथलीट का खिताब

Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Naveen and Kashish get the title of excellent athlete
ढालपुर मैदान में आयोजित अंडर-14 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते मु
कुल्लू। ढालपुर मैदान में अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह से पूर्व खिलाड़ियों ने खिताब पाने के लिए लंबी और ऊंची कूद के अलावा 100 और 200 मीटर दौड़ में अपना दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की ऊंची कूद में पीपल-आगे के नवीन ने प्रथम, डुगीलग के अर्जुन ने दूसरा और रायसन के हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में पीपल-आगे के नवीन ने पहला, बजौरा के शिवांग ने दूसरा और भल्याणी के नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में पीपल-आगे के नवीन ने प्रथम, रायसन के हर्षित ने द्वितीय, जबकि भल्याणी के अमित ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खलोगी की द्रौपती ने प्रथम, खराहल की गुंजन ने द्वितीय और अरछंडी की गायत्री ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में खलोगी की द्रौपती ने पहला, खराहल की गुंजन ने दूसरा और रायसन की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए हुआ है। दोपहर बाद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निजी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक सुखदेव मसीह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह का बेहतर प्रदर्शन करें और कुल्लू का नाम प्रदेश में रोशन करें। इस दौरान छात्र विद्यालय कुल्लू के उपप्रधानाचार्य फतेह सिंह, एडीपीओ संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed