फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nature Interpretation Center cum Nature Park will be built in Sissu at a cost of Rs 4.80 crore.

Kullu News: सिस्सू में 4.80 करोड़ रुपये से बनेगा नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कम नेचर पार्क

Sat, 22 Feb 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Nature Interpretation Center cum Nature Park will be built in Sissu at a cost of Rs 4.80 crore.
सिस्सू हेलीपैड के पास जमीन चिह्नित, राशि भी जारी, सरकार से मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मिली है प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पर्यटन के लिए देश-दुनिया में मशहूर लाहौल के सिस्सू गांव में चार करोड़ 80 लाख रुपये से नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कम नेचर पार्क बनेगा।
इसमें प्रदर्शनियों के जरिये वनस्पति और जीवों के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। सिस्सू हेलीपैड के आसपास की ऊबड़-खाबड़ और पथरीली जमीन को नेचर पार्क के लिए विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कम नेचर पार्क के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। लाहौल वनमंडल ने सिस्सू हेलीपैड के पास जमीन चिह्नित की है। सरकार और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से काम की अनुमति मिलते ही इस साल मई या जून में इसका काम शुरू हो सकता है। सिस्सू आने वाले पर्यटक नेचर पार्क का भी आनंद ले सकेंगे। वन मंडल लाहौल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार और वन विभाग से अनुमति मिलते ही वनमंडल लाहौल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन

--

नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कम नेचर पार्क के लिए 4.80 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - अनिकेत मारुति वानवे, वनमंडलाधिकारी, लाहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सिस्सू में बनने वाला इंटरप्रिटेशन सेंटर कम नेचर पार्क ईको रेस्टोरेशन तकनीक आधारित होगा। इको रेस्टोरेशन काफी जरूरी माना जा रहा है। इसका लक्ष्य पारिस्थितिक तंत्रों को ठीक करना है। इसमें पेड़ लगाना, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, जैव, विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने संबंधी बातें होंगी।

--
नेचर पार्क में संग्रहालय भी बनेगा
इस नेचर पार्क में संग्रहालय भी बनेगा। संग्रहालय में जीव-जंतुओं और, वनस्पतियों और भौगोलिक संपदा प्रदर्शित होगी। इसके अलावा कलात्मक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या वैज्ञानिक महत्व की कृतियों और अन्य वस्तुओं का संग्रह भी होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed