{"_id":"69a5c8b2c5253aed2c0db32a","slug":"national-level-gandhi-crafts-fair-inaugurated-kullu-news-c-89-1-klu1002-170356-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राष्ट्र स्तरीय गांधी शिल्प मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राष्ट्र स्तरीय गांधी शिल्प मेले का आगाज
विज्ञापन
कुल्लू के ढालुपर में गांधी शिल्प बाजार के उदघाटन समारोह में पहुंचे विधायक सुंदर सिंह ठाकुर।-सं
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में सोमवार को राष्ट्र स्तरीय गांधी शिल्प बाजार का विधिवत आगाज हो गया है। स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। यह मेला 8 मार्च तक सजेगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित इस मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बाजार में लगभग 17 राज्यों के कुशल शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। एक ही छत के नीचे देश की विभिन्न संस्कृतियों और उनकी कलात्मकता का संगम देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पाद पूरी तरह से प्राकृतिक और टिकाऊ सामग्री से बने हैं। यहां जैविक रंगों और पारंपरिक बुनाई तकनीकों का बेहतरीन उपयोग देखा जा सकता है।
उन्होंने सभी कुल्लू वासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां आए और इन सुंदर व किफायती हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर हमारे शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के शिल्प बाजारों का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए और दशहरा उत्सव के दौरान भी ऐसे बाजारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहायक निदेशक हस्तशिल्प संतोष आनंद, एचपीओ हस्तशिल्प संदीप, जिला सहकार संघ के अध्यक्ष अनिल सूद, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सेवाएं आशा शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पीएल नेगी उपस्थित रहे।