{"_id":"6314d8e1fcf0e713812e9d13","slug":"national-highway-309-closed-for-vehicles-after-land-slide-kullu-news-sml420549441","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से पांच दिन बाद हाईवे-305 फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से पांच दिन बाद हाईवे-305 फिर बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात की बारिश से हाईवे-305 लोगों के साथ एनएच अथॉरिटी के लिए मुसीबत बन गई है। कड़ी मशक्कत के बाद पांच दिन पहले 30 अगस्त तक कुल्लू से बाह्य सराज को चलने वाली निगम की बस सेवाओं को शुरू किया गया था।
रविवार को औट-बंजार-सैंज हाईवे-3045 पांच दिन बाद यातायात के लिए बंद हो गया और कुल्लू से रवाना हुई निगम की बसों को आधे रास्ते ही वापस आना पड़ा तथा बस की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे के बंद होने से बस की सवारियों को मीलो पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है।
कुल्लू से रामपुर निकले भूप सिंह, प्रकाश ठाकुर, कमला तथा रमेश ने कहा कि उन्हें कमांद से लेकर शमशर तक उतराई में चलकर पैदल पहुंचना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से न केवल सफर जोखिम भरा हो गया है, बल्कि लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं जिला में बारिश से हाईवे-305 समेत 12 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। जिला कुल्लू के बंजार व सैंज में पांच, बाह्य सराज में पांच तथा कुल्लू में दो सड़कें बंद होने से लोगों की दिक्कत कम नहीं हो रही है। वहीं बिजली के 19 ट्रांसफार्मर जाम हो गए है। जिसे कुल्लू के दियार इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। हालांकि बिजली को सुचारू करने के लिए दिनभी बिजली बोर्ड के कर्मचारी डटे रहे।
एनएच-305 के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि गांव कमांद के पास हाईवे-305 पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिस कारण से हाईवे को नुकसान पहुंचा है। हाईवे को रिस्टोर करने का कार्य शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पर्यटकों और आम लोगों से मौसम को देखते हुए नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।