{"_id":"630b9daddf48ba3ff37ce108","slug":"multi-purpose-building-in-kullu-to-be-built-before-kullu-dussehra-festival-spending-rupees-5-crore-kullu-news-sml4197761100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा उत्सव से पहले पांच करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा उत्सव से पहले पांच करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में उपायुक्त कार्यालय के समीप निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का कार्य अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव से पहले पूरा होगा। यह चार मंजिला भवन जिला प्रशासन के अधीन होगा। इसमें धरातल मंजिल में छह दुकानें में बनाई जाएंगी जिनका आवंटन लोगों को किया जाएगा।
इससे उन्हें रोजगार का एक साधन भी मिल जाएगा। इसी भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों के रात्रि में रुकने के लिए व्यवस्था होगी जिसकी अच्छी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 10 वाहन आसानी से पार्क हो सकेंगे। इस चार मंजिला भवन पर लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जिसका कार्य पिछले साल से चला हुआ है।
इन दिनों लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर भवन का कार्य कर रहा है। इसके बाहर से टाइलें लगा दी गई हैं जबकि अंदर से भवन का कार्य शेष है। लोक निर्माण विभाग ने भवन के कार्य को पूरा करने के लिए सितंबर अंत का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधीन दो मंजिला भवन में प्रशासन का कामकाज चलेगा जिसमें अधिकारी और कर्मचारी बैठेंगे। उधर, शहर के मिनी सचिवालय के समीप चार मंजिला अलग भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें चुनाव के दौरान ईवीएम मशीनों समेत अन्य सामान रखा जाएगा। इसके अलावा तहसीलदार, कानूनगो से लेकर अन्य स्टाफ इस भवन में बैठेगा। इस पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसका कार्य इस साल के अंत तक पूरा करने का लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य रखा है।
बहुउद्देशीय भवन का कार्य सितंबर तक होगा पूरा
बहुउद्देशीय भवन का कार्य सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इसे जिला प्रशासन को समर्पित किया जाएगा। इसमें सभी सुविधाओं की व्यवस्था होगी। मिनी सचिवालय के समीप बन रहे अन्य चार मंजिला भवन का कार्य युद्घस्तर पर चला हुआ है। इस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस भवन का कार्य इस साल के अंत तक पूरा किया जाएगा।
केके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कुल्लू