फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mudrika bus service should be started in Banjar: Kishan

बंजार में शुरू की जाए मुद्रिका बस सेवा : किशन

Sat, 03 Aug 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mudrika bus service should be started in Banjar: Kishan
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की जनता की सुविधा के लिए मुद्रिका बस सेवा बहाल की जाए, ताकि लोगों को बंजार बाजार में कामकाज निपटाने के लिए बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। इसके अलावा बस अड्डा बंजार में एटीएम स्थापित किया जाना अनिवार्य है। इससे लोगों को बैंकों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन बंजार खंड के अध्यक्ष किशन चंद डोगरा ने कही। फेडरेशन के बंजार खंड की बैठक शनिवार को अंबिका माता मंदिर में हुई। बैठक में बंजार की जनता की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष किशन चंद डोगरा ने कहा कि बंजार अस्पताल में चिकित्सकों की कमी चल रही है। प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों के पद भरे। हाईवे-305 की खस्ताहालत में भी सुधार किया जाए। बंजार बाजार में स्थित शौचालय पिछले एक सप्ताह से बंद है। उसे भी लोगों की सुविधा के लिए खोला जाए। कहा कि स्थानीय मुद्दों के अलावा सरकार से डीए, एरियर, चिकित्सा भत्ता आदि लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान केहर सिंह, हरी सिंह, हेमराज ,बुधराम ,चुनीलाल, दलीप सिंह,तेज सिंह, खूब राम, भीमी राम, कमला, ठाकरी, अमल, भादरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed