फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother Dashami Warda returned to the temple after six days

Kullu News: छह दिन बाद देवालय लौटीं मां दशमी वारदा

Fri, 27 Sep 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Mother Dashami Warda returned to the temple after six days
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा वीरवार को बिजली महादेव काहिका से छह दिन बाद अपने देवालय काईस लौटी हैं। माता दशमी वारदा और ब्रिंडू देवता बीते शनिवार को सैकड़ों हारियानों और श्रद्धालुओं के साथ बिजली महादेव काहिका में देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए गए थे। माता आठ साल के पश्चात बिजली महादेव काहिका में शामिल हुईं। माता और देवता ब्रिंडू ने बंदल, चंसारी और हलैणी में भी देव कार्य की परंपरा को निभाया है।
विज्ञापन

देवलू प्रेम चंद ठाकुर, पुजारी निहाल चंद, मुकल ठाकुर आशु और आदित्य ने कहा कि छह दिन माता ने कई जगहों पर देव कार्य का निर्वहन किया। इस दौरान तमाम हारियान माता की चाकरी में उपस्थित रहे। शाम के समय माता अपने देवालय काईस में ढोल-नगाड़ों की थाप पर पहुंचीं। लोगों ने माता और देवता का फूलों और धूप के साथ भव्य स्वागत किया। माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को माता का भंडारण देव विधि विधान के साथ काईस देवालय में होगा। इसके बाद माता दशहरा में रघुनाथ की चाकरी में सैकड़ों देवलुओं के साथ हाजिरी भरेंगी। इसके लिए तमाम कारकूनों ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed