{"_id":"6961357baf3b22ab140e11dd","slug":"more-than-90-patients-were-examined-and-operated-upon-in-four-days-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166220-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार दिन में की 90 से अधिक मरीजों की जांच और ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार दिन में की 90 से अधिक मरीजों की जांच और ऑपरेशन
Fri, 09 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच हो रहा है नेत्र रोगियों का उपचार
एम्स दिल्ली के चिकित्सक जांच रहे आंखों की रोशनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के चिकित्सक नेत्र रोगियाें की आंखों की रोशनी की जांच कर रहे हैं।
कड़ाके की ठंड के बीच मरीज भी एम्स के चिकित्सकों से अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ब्यास नदी के किनारे पर स्थित अस्पताल में सुबह-शाम ठंड अधिक है। बावजूद इसके अस्पताल में मरीजों का आना जारी है। चार दिन में 90 से अधिक मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया। इनमें करीब 30 से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद और अन्य रोगों के ऑपरेशन भी किए गए हैं।
बता दें कि साल 2026 का यह नेत्र अस्पताल रायसन में पहला शिविर है जबकि पिछले वर्ष 2025 में नियमित अंतराल में छह शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में 1,200 से अधिक मरीजों का उपचार एम्स दिल्ली के चिकित्सकों ने किया था। इस साल भी शिविर शुरू हो गए हैं। पहले शिविर में चार दिनों में 90 मरीजों को उपचार और ऑपरेशन संबंधी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि रायसन में एम्स दिल्ली के दो नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार और ऑपरेशन कर रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह के सत्र में मरीजों की आंखों की जांच कर रहे हैं। दोपहर बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।