फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   more than 4 thousand in a day

अब लौहाल की वादियों को निहार रहे सैलानी

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
more than 4 thousand in a day
रोहतांग दर्रा के समीप बाहरी राज्यों से आए सैलानी बर्फ में मस्ती करते हुए। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। देश-विदेश के हजारों सैलानी कड़ाके की ठंड के बीच अटल टनल रोहतांग को पार कर लाहौल स्पीति की वादियों को निहार रहे हैं। यहां तापमान शून्य से भी नीचे हैं। वीरवार से शुक्रवार सुबह तक अटल टनल से 4003 वाहन आर-पार हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें 1327 वाहन सैलानियों के थे। लाहौल पहुंच रहे हजारों पर्यटकों से घाटी के कारोबारी गदगद हो गए हैं। लाहौल, रोहतांग, ग्रांफू और कोकसर में सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। कुछ सैलानी परिवार के साथ पहुंचे हैं। सैलानी स्नो स्की का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि 13058 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही प्रशासन ने सुचारु रखी है। प्रशासन ने बर्फबारी होने तक रोहतांग दर्रे को सैलानियों के लिए बहाल रखा है। इससे पहले प्रशासन ने निर्णय लिया था कि 16 नवंबर तक ही सैलानी ऑनलाइन परमिट लेकर रोहतांग जा सकेंगे, लेकिन अब मौसम साफ रहने तक दर्रा सैलानियों के लिए खुला रहेगा। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने अटल टनल से 4003 वाहनों के आरपार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसमें 1327 वाहन सैलानियों के थे।
विज्ञापन

--
सैलानियों की पहली पसंद बना लाहौल और रोहतांग
देश-विदेश से कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों के लिए लाहौल और रोहतांग दर्रा इन दिनों पहली पसंद बना हुआ है। इन दिनों बर्फ के दीदार करने के चलते सैलानी रोहतांग का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति के कारोबारी, सुरेश, सुरजीत और सचिन ने बताया कि घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। इससे कारोबार भी रफ्तार पकड़ रहा है। आने वाले दिनों में पहाड़ों में और बर्फबारी होती है तो काम और गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन वादियों को निहार रहे सैलानी
रोहतांग से आगे पर्यटक कुल्ती नाला के ग्लेशियर, कोकसर में गुफा के अंदर विद्यमान बौद्ध गोंपा, सिस्सू पहुंचने पर खूबसूरत झील के साथ प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रहे हैं। पाह लामो धारा की वाटर फॉल, शाशीन स्थित लाहौल के अधिपति देवता राजा घेपन, तांदी संगम में चंद्रभागा नदी, चिनाब की धारा, त्रिलोकी नाथ मंदिर, जिला मुख्यालय केलांग के साथ शंशुर और करदंग गोंपा, तोदघाटी में गेमुर गोंपा और जिस्पा फोटंग जहां दलाई लामा की ओर से कालचक्र अभिषेक किया था, का दीदार कर रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed