{"_id":"66dc304d2d1e0c1fdd02e6da","slug":"mohar-becomes-president-of-parent-teacher-association-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130322-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मोहर बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मोहर बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
बंजार कॉलेज में निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मोहर सिंह को अध्यक्ष, बबली देवी को उपाध्यक्ष, डाबे राम को सचिव, टीकम राम को सहसचिव, डॉ. योगराज को लेखा परीक्षक चुना गया। यज्ञचंद को मुख्य सलाहकार और सदस्यों में अभिभावक दयावंती, धनवंती और दो शिक्षक सदस्यों में डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. हेमलता को चुना गया।
प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रगति पर भी चर्चा की। कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। प्रो. डाबे राम ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का परिचय करवाया। संवाद