फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA's name missing from foundation stone plaque, angry at government

Kullu News: शिलान्यास पट्टिका से विधायक का नाम गायब, सरकार पर भड़के

Wed, 28 May 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 May 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
MLA's name missing from foundation stone plaque, angry at government
कुल्लू। मुख्यमंत्री के बंजार दौरे को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया है कि बुधवार को मुख्यमंत्री का बंजार दौरा है और इस दौरान कुछ योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी प्रस्तावित कार्यक्रम है लेकिन विभागीय अधिकारियों से पता चल है कि शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिका से विधायक का नाम गायब है और मुख्यमंत्री के एक ऐसे मित्र का नाम लिखा गया है जो वार्ड पंच तक नहीं और किसी भी तरह के संवैधानिक पद पर नहीं है। इससे सीधे तौर पर विधायक का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो सीएम को ढाई साल बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र आने की याद आई है ऊपर से इस विधानसभा क्षेत्र को इतने लंबे समय में दिया कुछ नहीं बल्कि यहां से छीनने का ही काम किया है। यहां 19 ऐसे संस्थानों को रद्द किया गया है, जिन्हें कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी और ये जनता की मांग पर खोले गए थे लेकिन इस सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हें बंद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बंजार के लिए स्वयं कुछ किया नहीं है और पूर्व सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर श्रेय लेने का काम किया जा रहा है। बंजार दौरे के दौरान जो भी उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं, वे केंद्र सरकार की योजनाएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलोड़ी पास में स्थानीय लोगों का रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है और जिभी में जंगल को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगिंद्र शुक्ला, पूर्व महामंत्री भाजपा बलदेव महंत, प्रकाश वर्मा और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा, श्याम कुल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed