फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA Shourie inspected the court building

Kullu News: विधायक शौरी ने किया कोर्ट भवन का निरीक्षण

Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
MLA Shourie inspected the court building
बोले - साथ लगते भवनों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने वीरवार को निर्माणाधीन न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि न्यायालय भवन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है, लेकिन भवन निर्माण के कारण साथ लगता क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
इस कारण बीडीओ कार्यालय और कर्मचारी आवास को भी क्षति पहुंच चुकी है। लगातार भूस्खलन के कारण 4 करोड़ की लागत से बने ब्लॉक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों और क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने विकास खंड अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और विकास खंड समिति अध्यक्ष के साथ भू-स्खलित हो रहे क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके का जायजा लिया। ब्लॉक भवन और अन्य आवासीय भवनों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इसके बचाव के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकारी संसाधनों की सुरक्षा, स्थानीय जनता और कर्मचारियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। न्यायालय के भवन का कार्य में अच्छी प्रगति हो रही है, लेकिन साथ लगते अन्य भवनों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed