फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meritorious students awarded in Chansari of Kharahal

Kullu News: खराहल के चंसारी में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

Thu, 05 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students awarded in Chansari of Kharahal
कुल्लू। हाई स्कूल में चंसारी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. आरके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। आरके शर्मा ने कहा कि आज के विद्यार्थी इस देश का भविष्य हैं। अध्यापक इन्हें तराशने में कोई कसर न छोड़ें। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को उनके शौक के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर दें।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूल एक निजी भवन में चल रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हाे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले चंसारी स्कूल की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश की। इसे समारोह में आए अभिभावकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। अंडर-14 में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले ईशान ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। सारिका, अन्वेशा, सुनेहा, शानवी, अक्षिता, सिमरन, आदित्य राणा, दिव्यांश, अक्षिता, अंबिका, दिव्यांशी, आर्यन, रेशमा, अरुण, श्रद्धा, ओजस्वी, किरन देवी और रिया ठाकुर को भी पुरस्कार मिला। इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed