फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meritorious students, alumni and teachers were honored

Kullu News: मेधावियों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को मिला सम्मान

Sat, 01 Nov 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Nov 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students, alumni and teachers were honored
चौपाड़सा विद्यालय में मनाया शताब्दी समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौपाड़सा में शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
बता दें कि इस विद्यालय की स्थापना साल 1925 में हुई थी। ऐसे में विद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और इस विद्यालय में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया।

राजकीय उच्च व प्राथमिक विद्यालय का संयुक्त रूप से वार्षिक पारितोषिक समारोह भी आयोजित किया। नौनिहालों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गीत, एकल नृत्य, समूह गीत व नाटी से दर्शक दीर्घा में बैठे अपने सहपाठियों, मुख्यातिथि, शिक्षकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। केंद्रीय मुख्याध्यापक गोविंद और मुख्याध्यापक वेदराम ने कहा कि दोनों विद्यालयों का वार्षिक समारोह संयुक्त रूप से मनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय का शताब्दी समारोह भी मनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के 90 पूर्व विद्यार्थियाें और 50 से अधिक शिक्षकों जिन्होंने प्राथमिक विद्यालय चौपाड़सा में सेवाएं दी हैं। उन सभी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed