कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग की छात्रा कोमल ने 96.60 फीसदी अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा को सम्मानित किया है।
विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश में मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कोमल के अलावा 95.4 फीसदी अंक लेने पर छात्रा पूजा और 93.8 फीसदी अंक लेने वाली छात्रा चांदनी को सम्मानित किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के सभी 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रवक्ता मीना कपूर, वीर चंद, विशाल, भूपेंद्र और परिजनों को दिया है। संवाद