फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Merit list released, 1800 seats filled in Kullu College

Kullu News: मेरिट सूची जारी, कुल्लू कॉलेज में 1800 सीटें भरीं

Tue, 11 Jul 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 11 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Merit list released, 1800 seats filled in Kullu College
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी आसानी से अपना नाम सूची में जांच सकते हैं। महाविद्यालय कुल्लू में यूजी प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए करीब 5,000 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

इनमें से पहली मेरिट सूची में 1800 छात्र-छात्राओं को जगह मिली है। महाविद्यालय में बीए, बीसीए, बीकॉम और वीवॉक में कुल 2,520 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें 1800 सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर चयनित विद्यार्थियों को 12 जुलाई तक ऑनलाइन ही प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए फीस जमा करवाने की तिथि में बदलाव हो सकता है।
इस संबंध में महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि यूजी कक्षाओं में प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए।

इनमें से पहली मेरिट सूची के आधार पर 1800 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करने से पूर्व अपना स्थान मेरिट सूची में जांच लें। उसके बाद ही फीस जमा करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed