फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide wipes out Bagipul-Jaon road, disrupts electricity supply

Kullu News: भूस्खलन से बागीपुल-जाओं सड़क का नामोनिशान मिटा, बिजली भी ठप

Mon, 31 Aug 2026 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Landslide wipes out Bagipul-Jaon road, disrupts electricity supply
बागीपुल-जाओं सड़क पर हुआ भूस्खलन। संवाद
सड़क खोलने में लगेगा समय, स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ी
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नुकसान का कर रहा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। क्षेत्र की बागीपुल-जाओं सड़क पर भारी भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्र में यातायात के साथ विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भूस्खलन इतना व्यापक है कि सड़क को दोबारा यातायात के लिए बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन गया है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजमर्रा की आवाजाही और जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, सड़क के साथ विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित होने से स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि बागीपुल-जाओं सड़क पर हुए भूस्खलन से सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। ऐसे में मार्ग को दोबारा खोलने में समय लग सकता है। विभाग मौके की स्थिति का आकलन कर रहा है और सड़क बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। इसके बंद होने से ग्रामीणों, वाहन चालकों और दैनिक जरूरतों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभागों से सड़क और विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed