फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jated wins in Kho-Kho; Aani School emerges victorious in Kabaddi.

Kullu News: खो-खो में जटेड, कबड्डी में आनी स्कूल विजेता

Mon, 31 Aug 2026 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Jated wins in Kho-Kho; Aani School emerges victorious in Kabaddi.
च्वाई में अंडर-14 बालक वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

27 स्कूलों के 324 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
मार्च पास्ट में च्वाई स्कूल और योग एवं अनुशासन में भाटनीबाई स्कूल ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में खंड स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के करीब 324 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो-खो में हाई स्कूल जटेड प्रथम और आनी स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में पीएम श्री आनी ने पहला और कोठी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में एलपीएस च्वाई प्रथम और खुन्न स्कूल द्वितीय रहा। बैडमिंटन में एसवीएम दलाश ने प्रथम और लुहरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में च्वाई स्कूल प्रथम और योग एवं अनुशासन में भाटनीबाई स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. सुनील कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी रोशन लाल और भुवनेश्वर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर अनिल नेगी, शेर सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान तारा चंद, किशोरी लाल और गुलाब वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed