{"_id":"b890f9b41140b3cdef9cd15b2ad9dc33","slug":"meeting-of-pensioners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को पंजाब तर्ज पर मिलें भत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को पंजाब तर्ज पर मिलें भत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शिव मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि पेंशनरों को महंगाई के समय में भी साढ़े तीन सौ रुपये मेडिकल भत्ता मिलता है, जो आजकल के हिसाब से एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलना चाहिए।
विज्ञापन
65, 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को 5, 10, 15 प्रतिशत देय भत्ते को बेसिक पेंशन में शामिल किया जाए। एसोसिएशन ने मांग की है कि पंजाब राज्य के पेंशनरों को जो लाभ मिलते हैं, हिमाचल के पेंशनरों को भी उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भत्ते उपलब्ध करवाए। खंड भुंतर में सिविल पेंशनरों के वर्ष 2009 से सीवरेज कनेक्शन स्वीकृत हैं, लेकिन आईपीएच विभाग ने इन कनेक्शनों को नहीं दिया है। इसलिए इन कनेक्शनों को जल्द जारी किया जाए। एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनर्स के महासचिव टीडी ठाकुर के उस बयान को खारिज किया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अक्तूबर को जेएसी की बैठक को स्थगित किया जाए। इस प्रकार की दोहरी नीति पेंशनरों के हित में नहीं है।
विज्ञापन