फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जवाबतलब

Tue, 08 Nov 2016 09:41 PM IST
कुल्लू/ केलांग
कुल्लू/ केलांग Updated Tue, 08 Nov 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
meeting
meeting - फोटो : अमर उजाला

मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में स्पीति घाटी से अधिकारी नहीं पहुंचे। जिस पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जवाबतलब करने के आदेश दिए। वहीं, बैठक में उन्होंने बीएसएनएल सेवाओं की बदहाली को लेकर नाराजगी जाहिर की। बैठक में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि नार्थ ईस्ट की तरह जनजातीय क्षेत्रों में मिले सुविधाएं मिलनी चाहिए। लाहौल स्पीति चीन और पाकिस्तान की सीमाओं से सटा है। उदयपुर से पांगी घाटी किलाड़ तक सड़क की हालत बेहद चिंताजनक स्थिति में है। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों के आदेश दिए हैं कि लाहौल स्पीति जिला में संचार सेवा को दुरुस्त कर लें। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत किसान बागवानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट में कोई कमी नहीं है, लेकिन हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार तक उनकी डीपीआर नहीं पहुंच पा रही है। सांसद निधि से किसी तरह से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। बर्शते अधिकारी जनसमस्याओं को प्रमुखता से लें।

विज्ञापन


लाहौल घाटी में सड़क दूरभाष जैसी सुविधाएं न मिलने के कारण जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के लोग बाहर की ओर पलायन कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवानार उनकी प्राथमिकता रहेगी। सांसद ने उदयपुर में थ्रीजी सेवा बहाल करने के बाद बीएसएनएल को सैटेलाइट से जोड़ने के आदेश दिए। स्पीति घाटी के अधिकारियों के बैठक में शामिल न होने को लेकर जवाब तलबी के आदेश दिए। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लाहौल स्पीति के लिए आवंटित हुए सोलर प्लांट पर विभाग को स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय, जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र बोध, एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा, एसडीएम उदयपुर विशाल शर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डॉ. हीरानंद, शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा, लोनिवि अधिशाषी अभियंता अनिल परमार और एसडीओ अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed