फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meenu Ram of Manali, who fell from the train, was found in a village 50 km away from Lucknow.

Kullu News: रेलगाड़ी से गिरे मनाली के मीनू राम लखनऊ से 50 किमी दूर गांव में मिले

Fri, 08 Mar 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Meenu Ram of Manali, who fell from the train, was found in a village 50 km away from Lucknow.
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के रियाडा निवासी मीनू राम लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर एक गांव में सकुशल मिल गए हैं। मीनू राम भगवान श्रीराम के दर्शन कर अयोध्या से लौटते समय रेलगाड़ी से गिर गए थे।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा क्षेत्र के 90 भक्त चार मार्च को ट्रेन से भगवान श्री राम के दर्शन करने अयोध्या गए थे। सभी रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए। छह मार्च को सभी अयोध्या धाम से हिमाचल के लिए लौट आए। दुर्भाग्यवश रियाडा गांव के निवासी मीनू राम रेलगाड़ी से बाहर गिर गए। किसी भी साथी को यह सूचना उस समय नहीं मिली।
विज्ञापन

जैसे ही यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर रुकी तो रामभक्तों को पता चला कि मीनू राम ट्रेन में नहीं है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव वर्षा ठाकुर ने बताया कि पता चलते ही रियाडा गांव के निवासी राम चंद, दशाल गांव से डॉ. चैतन्य ठाकुर और मीनू राम के बेटे दूनी चंद उन्हें ढूंढने के लिए सहारनपुर से फिर अयोध्या चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से लखनऊ के बीच लगभग 10 रेलवे स्टेशनों में इनकी तलाश की गई। घटना की जानकारी पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को दी। गोविंद ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष के माध्यम से बात करके मीनू राम की तलाश करने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने भरपूर सहयोग दिया। सभी के अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत से मीनू राम लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर एक गांव से सकुशल मिल गए हैं। अब सभी सकुशल मनाली लौटे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed