फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Medical board will start again in Kullu Hospital

कुल्लू अस्पताल में फिर शुरू होगा मेडिकल बोर्ड

Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Medical board will start again in Kullu Hospital
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 24 जुलाई से मेडिकल बोर्ड शुरू होगा। इसके चलते अब पात्र व्यक्तियों को विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के उपरांत मेडिकल बोर्ड शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच 27 मार्च से जून माह तक पात्र लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। इस वजह से वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं। लेकिन अब पूर्व की भांति हर माह के पहले तथा अंतिम शनिवार को नियमित रूप से प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोकमित्र केंद्र में जाकर पहले पंजीकरण करवाना होगा। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पिछले तीन माह से पात्र व्यक्तियों के विकलांगता प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। इसके कारण उन्हें परेशान होना पड़ा है। इस बीच जिन सरकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोग संक्रमित न हो, इसके लिए मेडिकल बोर्ड को बंद किया गया था। स्वास्थ्य विभाग का लोगों को संक्रमण से बचाना प्रथम लक्ष्य है। संक्रमण का खतरा कम होने पर दोबारा मेडिकल बोर्ड शुरू किया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हर माह के पहले और अंतिम शनिवार को विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। जिला कुल्लू में अब तक 2400 पात्र व्यक्तियों के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed