{"_id":"60edc1108ebc3edfa80ac269","slug":"mechanic-dies-on-footpath-in-sarvari-kullu-news-sml3767103163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी में फुटपाथ पर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवरी में फुटपाथ पर मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी में मंगलवार को फ्रिज मैकेनिक की फुटपाथ पर अचानक मौत होेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सरवरी में फुटपाथ पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने पाया कि संदीप कुमार (44), पुत्र ज्ञान चंद, निवासी पडयालग, डाकघर पढ़ोल, तहसील घमारवीं, जिला बिलासपुर मृत पड़ा था। पूछताछ पर पता चला कि वह कुल्लू में फ्रिज मैकेनिक का काम करता था। डोर टू डोर सर्विस देकर अपनी आजीविका चलाता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चलते-चलते अचानक तबीयत खराब होने से वह नीचे बैठ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल भेज दिया है, जहां पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।