फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The regional hospital wards are full, now they have to be installed in the gallery.

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल के वार्ड भरे, अब गैलरी में लगाने पड़े बेड

Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The regional hospital wards are full, now they have to be installed in the gallery.
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में गैलरी में उपचार करने के लिए भर्ती मरीज।-संवाद
कुल्लू। जिले में बदलते मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल की चपेट में आने से अब अस्पताल भी भरने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मेडिसिन और आपातकालीन ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल का मेडिसिन वार्ड मरीजों से भर गया है। वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए 80 बिस्तरों की व्यवस्था है। सभी बिस्तरें मरीजों से भरे हैं। अब गैलरी में अतिरिक्त बिस्तर स्थापित कर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में वायरल से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बरसात में वायरल और डायरिया की चपेट में आने का खतरा वैसे भी बढ़ जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र का रुख करें, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जो लोगों को बीमार कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed