{"_id":"677ab8f18e6cc6e136022ec3","slug":"master-plan-will-be-made-to-beautify-kullu-city-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138473-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू शहर को सुंदर बनाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू शहर को सुंदर बनाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान
Sun, 05 Jan 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर, लंकाबेकर आदि के लिए लिफ्ट लगाने की योजना
जल्द सर्वे होने की उम्मीद, लोगों और पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर को और भी सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत कुल्लू शहर के लोगों और पर्यटकों और भी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जल्द सर्वे होने के आसार हैं। सर्वे के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
कुल्लू शहर में सुल्तानपुर, अपर सुल्तानपुर, लोअर ढालपुर, लंबाबेकर आदि क्षेत्र लिफ्ट नहीं लगी है, लेकिन भविष्य में लोगों की सुविधा के लिए यहां लिफ्ट लगाने की योजना है। लिफ्ट से लोगों को आसानी होगी। साथ ही ढालपुर मालरोड को भी मनाली के मालरोड की तरह इस्तेमाल में लाया जाएगा। कुल्लू-महोत्सव के सफल आयोजन के बाद इसे विभिन्न आयोजनों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। मालरोड के ट्रैफिक दबाव को सर्कुलर रोड से शिफ्ट किया जा सकता है।
शहर में ब्यास नदी के किनारे तटीकरण किया जा रहा है। पिरड़ी में एक बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रामशिला से पिरड़ी तक रामशिला से पिरडी पुल तक साइकिल ट्रैक और जॉगिंग पाथ की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। ढालपुर के मैदानों को भी पहले के मुकाबले और भी बेहतर किए जाने की भी योजना है। कुल्लू शहर को सुंदर बनाने के लिए और भी कई नई बातें इसमें शामिल की जाएंगी। हालांकि, मास्टर प्लान पर प्रशासन काम करेगा। कुल्लू शहर के सामने वाली पहाड़ी पीज में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने के बाद कुल्लू में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में जब मास्टर प्लान के तहत जब कुल्लू शहर लिफ्ट आदि लगेंगी तो निश्चित रूप से यहां पर पर्यटकों की गतिविधियां और अधिक बढ़ेंगी।
विज्ञापन
--
कुल्लू शहर को और भी बेहतर बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। आधुनिक कुल्लू के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक कुल्लू सदर