फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manoj and Sunita took oath on the 39th day after winning the elections.

Kullu News: मनोज और सुनीता ने चुनाव जीतने के 39वें दिन ली शपथ

Mon, 06 Jan 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Manoj and Sunita took oath on the 39th day after winning the elections.
एसडीएम ने मनोज को अध्यक्ष, सुनीता को दिलाई उपाध्यक्ष की शपथ
विज्ञापन

लगभग चार महीने के बाद संपन्न हुई नगर परिषद की चुनाव प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे और उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चुनाव जीतने के 39वें दिन दोनों को एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने सादे समारोह में शपथ दिलाई।
नौ सितंबर को तीन भाजपा और एक कांग्रेस समर्थित पार्षद ने अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में चार महीने का समय लग गया। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को हो गया था। चार-चार मत मिलने के बाद मनोज लारजे अध्यक्ष, जबकि सुनीता शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव के बाद महज पांच मिनट के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 39 दिन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद मनोज ने तीखे अंदाज में पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कहा कि शपथ ग्रहण करवाने में देरी से मनाली को नुकसान हुआ है। लगभग चार महीने बाद कार्यभार संभालने का मौका मिला है। नौ सितंबर को चार पार्षदों ने मनाली के हितों के लिए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। यह मुहिम पूरी तरह गैर राजनीतिक थी। इसका कुछ लोगों ने राजनीतिकरण किया। मनाली के विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए। शपथ ग्रहण समारोह में भी देरी हुई है। जो समय बचा है, उसका सदुपयोग मनाली के विकास के लिए करेंगे। सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष मनोज लारजे और उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने शहर में विजय रैली निकाली। दोनों ने अलग- अलग रैली निकालते हुए दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माता हिडिंबा का रहा पूरा आशीर्वाद
नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज और नवीन तनवर को चार-चार मत मिले थे। सात पार्षदों वाली नप में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अपने मत का प्रयोग किया था। दोनों उम्मीदवारों को चार-चार वोट मिले। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ। इसमें मनोज को विजयी घोषित किया गया। मनोज ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है उन पर माता हिडिंबा का आशीर्वाद रहेगा।

--
सफाई व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता : मनोज
अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि मनाली शहर में रुके कार्यों को करवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। शहर में चरमरा चुकी सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। मालरोड के सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने के साथ भूतनाथ मंदिर में मोक्षधाम बनाना और उसका सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने भी सफाई व्यवस्था पर जोर देने की बात कही। उन्होंने उपाध्यक्ष बनने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड़, देवेंद्र नेगी और सभी यूनियनों का आभार जताया।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed