{"_id":"66312954874da8bf9b0e6207","slug":"manisha-gets-the-crown-of-spring-queen-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121761-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ में फंसे पर्यटकों को आधी रात तक किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ में फंसे पर्यटकों को आधी रात तक किया रेस्क्यू
विज्ञापन
लाहौल के अटल टनल रोहतांग में हुई ताजा बर्फबारी के बाद घाटी का नजारा।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग से सोलंगनाला तक बर्फ में फिसलने के कारण फंसे 1500 से अधिक पर्यटक वाहन रेस्क्यू कर लिए गए हैं। इसमें लगभग 8,000 पर्यटक थे। इन्हें मनाली पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया। सोमवार मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस जवानों ने सभी वाहन चालकों का मार्गदर्शन कर फिसलन भरी सड़क से निकाला।
सोमवार को अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फबारी होने से 1500 से अधिक पर्यटक वाहन फंस गए। अटल टनल के उस पार लाहौल की ओर गए पर्यटक दोपहर बाद मनाली लौटने लगे तो धुंधी के आसपास वाहन फिसलने लगे। इससे सड़क पर जाम की समस्या पैदा हो गई। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद पर्यटक वाहनों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दोपहर बाद से शुरू हुआ ऑपरेशन मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे तक चला।
अटल टनल से मनाली की ओर सोलंगनाला तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने सभी वाहनों को बर्फ में बारी-बारी निकाला। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी की ओर पर्यटक वाहन आने लगे तो फिसलन होने के कारण फंस गए। मध्यरात्रि तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 1500 से अधिक वाहन निकाले गए। इन वाहनों में लगभग 8000 पर्यटक सवार थे। सभी मनाली की ओर सुरक्षित भेजे गए।
विज्ञापन
...
यातायात के लिए बहाल रही अटल टनल
सोमवार को बर्फबारी के कारण बंद हुई अटल अटल रोहतांग बहाल हो गई है। मंगलवार को मौसम खुलते ही सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:00 बजे तक सड़क पर बर्फ होने के कारण सिर्फ फोर वाई फोर वाहनों को अटल टनल की ओर भेजा गया। इसके बाद बर्फ पिघलने पर सभी प्रकार के वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए।
000