{"_id":"65185ce4c41d5c173d07b326","slug":"manalis-tourism-started-gaining-wings-70-tourists-arrived-in-volvo-kullu-news-c-89-1-ssml1012-8083-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के पर्यटन को लगने लगे पंख, 70 वोल्वो में पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के पर्यटन को लगने लगे पंख, 70 वोल्वो में पहुंचे सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। वोल्वो बसों की आवाजाही शुरू होने से मनाली में सैलानियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को 70 से अधिक वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं। सभी की सीटें शत प्रतिशत भरी थीं। इसके अलावा 250 से अधिक छोटे वाहन भी मनाली पहुंचे हैं। अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को 5,000 से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे।
83 दिन बाद शुक्रवार को करीब 40 वोल्वो बसों में सैलानी मनाली पहुंचे थे। शनिवार को करीब 70 बसें मनाली के वोल्वो बस स्टैंड पहुंचीं। खाली पड़े वोल्वो बस स्टैंड में भी रौनक छा गई। यहां चलने वाले ढाबे भी अब खुलने लगे हैं। वर्तमान में पर्यटकों का यह आंकड़ा नाममात्र है लेकिन, अब पर्यटन उद्योग के पटरी पर लौटने से कारोबारी खुश हैं।
वीकेंड के चलते सोमवार तक मनाली में रौनक रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। बाढ़ के 82 दिन बाद वोल्वो बस का सफल ट्रायल हुआ। इसके तुरंत बाद एचआरटीसी ने छह रूटों पर वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी। शाम को मनाली से दिल्ली के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक गए।
विज्ञापन
वोल्वो बस ऑपरेटर यूनियन की चेयरपर्सन लाजवंती ने बताया कि वोल्वो बसें मनाली तक आ रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
पर्यटन विभाग के अनुसार बाहरी राज्य के लगभग 250 से ज्यादा छोटे वाहन इन दिनों हर रोज मनाली पहुंच रहे हैं।
...................
पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। धीरे-धीरे पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग चल रही है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
-गजेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश