{"_id":"6a91d01bc030df689002ecc8","slug":"manalis-tourism-business-remained-sluggish-even-on-raksha-bandhan-kullu-news-c-89-1-ssml1014-185251-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रक्षाबंधन पर भी फीका रहा मनाली का पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रक्षाबंधन पर भी फीका रहा मनाली का पर्यटन कारोबार
विज्ञापन
इन दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।वोल्वो बस स्टैंड में पहुंचे पर्यटक।-सं
मनाली। रक्षाबंधन त्योहार पर मनाली में पर्यटन कारोबार को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई। शुक्रवार को मालरोड समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या काफी कम रही। आमतौर पर त्योहार और लंबे वीकेंड के दौरान पर्यटकों से गुलजार रहने वाले मनाली में इस बार बाजार और पर्यटन स्थल अपेक्षाकृत खाली नजर आए।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों मनाली में रोजाना महज 200 से 300 पर्यटक वाहन ही पहुंच रहे हैं। अन्य राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों की संख्या भी घटकर 40 से 50 प्रतिदिन रह गई है। पर्यटक वाहनों की कम आमद का सीधा असर होटल, रेस्तरां, टैक्सी, पर्यटन गतिविधियों और अन्य कारोबार पर पड़ रहा है।
रक्षाबंधन पर कारोबारियों को पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन गिने-चुने पर्यटक ही नजर आए। मालरोड, हिडिंबा मंदिर, क्लब हाउस और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या कम रही। पर्यटन कारोबारी रोशन ठाकुर ने कहा कि इन दिनों मनाली का पर्यटन कारोबार काफी फीका चल रहा है। रक्षाबंधन त्योहार पर भी पर्यटकों की खास भीड़ नहीं जुटी। कारोबारी भूपेश ने कहा कि मनाली के अधिकतर होटल इन दिनों खाली चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में मौसम अनुकूल रहने और पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। संवाद