फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali to Keylong, Kaza to Kinnaur route restored

Kullu News: मनाली से केलांग, काजा से किन्नौर मार्ग बहाल

Mon, 30 Dec 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Dec 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Manali to Keylong, Kaza to Kinnaur route restored
फोर बाई फोर के लिए बहाल हुई केलांग-उदयपुर-तांदी सड़क : डीसी
विज्ञापन

अपील- घाटी में आएं तो वाहन तेज न चलाएं, सड़कों पर बढ़ी फिसलन
फोर बाई फोर या वाहन के टायरों में चेन लगाकर ही यात्रा करें पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी बागवानों-किसानों के लिए राहत लेकर आई है। यह पेयजल की योजनाओं के लिए भी अच्छी है। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने सोमवार को केलांग में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी से बंद मनाली-केलांग मार्ग को बीआरओ की मदद से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने पर्यटकों और आमजनता से वाहन धीरे चलाने की अपील की है। कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, इसलिए दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालक वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। वे फोर बाई फोर वाहनों का प्रयोग अधिक करें। वाहनों के टायरों में चेन लगाकर ही यात्रा करने और ब्लैक आईस जमने के कारण रात को वाहन न चलाने की अपील की। बताया कि काजा को किन्नौर से जोड़ने वाली सड़क भी बहाल हो गई है। केलांग से उदयपुर-तिंदी तक सड़क केवल फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुली है।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि मनाली से लाहौल आने के लिए सुबह 8:00 बजे तक अटल टनल पार कर लें। लाहौल से मनाली जा रहे हैं तो दोपहर 2:00 बजे से पहले प्रस्थान करें। अगर वापसी के लिए लेट हो गए हैं तो आसपास होटल या होमस्टे में रुकने को प्राथमिकता दें।बताया कि अटल टनल, कोकसर और सिस्सू में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। पर्यटक किसी भी मदद के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। लोक निमार्ण विभाग घाटी में संपर्क मार्गों को खोलने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed