{"_id":"6a4cde1370d6e7ffcb059764","slug":"manali-police-seize-26-gram-chitta-four-accused-arrested-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मनाली में किराये के कमरे से 26.2 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मनाली में किराये के कमरे से 26.2 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर के चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 04:38 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:38 PM IST
सार
मनाली पुलिस ने झाड़ग स्थित एक किराये के कमरे में छापा मारकर 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में अमृतसर के दो पुरुष और दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 20 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत मनाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मनाली की टीम ने झाड़ग स्थित एक किराये के कमरे में दबिश देकर 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिला भी शामिल है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सिल्वर फॉइल, लाइटर तथा नशीले पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के दौरान कुलदीप सिंह (35) निवासी गांव फतेहगढ़ राजपूतां, थाना झंडियाला, जिला अमृतसर, गहनेशाह उर्फ अंश (22) पुत्र निवासी गली नंबर-7, मकान नंबर-580, थाना मजीठा, जिला अमृतसर, मनप्रीत कौर उर्फ काया (20) निवासी गली नंबर-7, मकान नंबर-580, थाना मजीठा, जिला अमृतसर तथा गीता (35) महाजन निवासी गांव खजाना, गेट बाबा नन्दलाल बिल्डिंग, अमृतसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के दौरान चिट्टा सप्लाई करने वाले तस्करों, पेडलरों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Trending Videos
जन साधारण से सहयोग की अपील
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए 112 आपातकालीन हेल्पलाइन का भी उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।