फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali-Leh road opened for heavy vehicles after six days

Kullu News: छह दिन बाद बड़े वाहनों के लिए खुला मनाली-लेह मार्ग

Mon, 04 Aug 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Manali-Leh road opened for heavy vehicles after six days
धुंधी में भूस्खलन के कारण फंसे थे सैकड़ों बड़े वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। छह दिन बाद मनाली-लेह मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। धुंधी में धंसी सड़क को बहाल कर सीमा सड़क संगठन ने वाहनों को भेजना शुरू कर दिया है।
हालांकि इस मार्ग पर अभी भी बड़े वाहनों का चलना जोखिम भरा है। सड़क के नीचे लगातार भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


धुंधी पुल के समीप भूस्खलन होने से बुधवार को यातायात अवरुद्ध हो गया था। सीमा सड़क संगठन ने सड़क से मलबे को हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही तो 24 घंटे के भीतर शुरू कर दी थी लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। सोमवार को क्रेट लगाने का कार्य पूरा होने के बाद बड़े वाहनों को भी छोड़ा गया। बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सोलंगनाला इलाके में फंसे ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिली है। सभी ट्रक लेह-लद्दाख के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश की वजह से मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि इस मार्ग पर सफर करने से पहले मौसम के पूर्वानुमान और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी की जानकारी ले लें। अनावश्यक सफर करने से परहेज करें। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई हैं। उन्होंने भी लोगों से अपील है कि इस मार्ग में सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed