{"_id":"680d0d38282216458403c649","slug":"manali-bypass-work-did-not-proceed-beyond-foundation-stone-laying-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146330-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा मनाली बाईपास का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा मनाली बाईपास का काम
Sat, 26 Apr 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनने से दूर होगी यातायात की समस्या, काम ठंडे बस्ते में जाने से लोग खफा
विंटर कार्निवल में सीएम ने की थी घोषणा, जनवरी में बाईपास का किया था शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में फोरलेन पुल से क्लब हाउस ओल्ड मनाली तक प्रस्तावित बाईपास सड़क का कार्य फिलहाल ठंडे बस्ते में है। शिलान्यास होने के लगभग तीन महीने बाद भी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
इससे मनाली वासियों में नाराजगी है। बाईपास सड़क के बनने के बाद मनाली की यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
मनाली की यातायात समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विंटर कार्निवल में इसकी घोषणा की थी। इस साल जनवरी में विंटर कार्निवल में इसका शिलान्यास भी किया, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि सड़क निर्माण के लिए लगभग 42 देवदार के पेड़ काटे जाने हैं। सड़क निर्माण के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि बाईपास के लिए पेड़ काटे जाने हैं। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
--
ऊझी घाटी में कम होगी समस्या
बाईपास बनने के बाद सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग की ओर जाने के लिए विकल्प मिल जाएगा। यह मार्ग क्लब हाउस से नेहरुकुंड तक बनी सड़क के साथ ही लोगहट्स होते हुए हिडिंबा मंदिर जाने वाली सड़क से भी जुड़ेगा। इससे ऊझी घाटी के सोलंग, पलचान, गौशाल, बुरुआ, शनाग आदि गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
--
बाईपास मनाली शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने में मील पत्थर साबित होगा। पर्यटकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। यह कार्य इस पर्यटन सीजन से पहले शुरू होना चाहिए था। - संजीव ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली अध्यक्ष
--
बाईपास ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ स्थानीय लोगों को राहत देगा। विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। साथ ही आपातकाल में अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। - मुकेश ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष
--
बाईपास का शिलान्यास हुए लगभग तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर्यटन सीजन में भी ओल्ड मनाली और हिडिंबा मंदिर जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या रहेगी।- सुरेश कश्यप, वार्ड सदस्य ओल्ड मनाली