फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Man injured in leopard attack

तेंदुए के हमले से व्यक्ति घायल

Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Man injured in leopard attack
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार रात के समय पेश आई है। तेंदुए के हमले से 36 वर्षीय तेजराम घायल हो गया है। घायल व्यक्ति रात के समय धमेऊली गांव से वापस अपने घर शेरधार जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के दौरान व्यक्ति के चीखने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

घायलावस्था में व्यक्ति ने घर की तरफ जाने की कोशिश की पर वह नाकाम रहा है। हमले में घायल तेजराम को सिर व बाजू में चोटें आई हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार लाया। जहां व्यक्ति अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएफओ बंजार प्रवीण कुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ग्राम पंचायत पलाहच में तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूम रहा है तो उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed