{"_id":"6b02793851156c430c0012e7","slug":"malana-village-fire-three-storey-house-13-rooms-burnt-kullu-himachal-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के मलाणा में भीषण आग: तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान; चार परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के मलाणा में भीषण आग: तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान; चार परिवार प्रभावित
Sun, 22 Nov 2026 10:42 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:42 AM IST
सार
कुल्लू के ऐतिहासिक मलाणा गांव में शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। मकान में सो रहे दिले राम ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर आसपास के मकानों को बचाया।
विज्ञापन
मलाणा गांव में रात करीब 12 बजे मकान में आग लगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ऐतिहासिक गांव मलाणा में तीन मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। घटना में 50 लाख की संपत्ति को नुकसान का आकलन किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे पेश आई। आग की लपटों की आवाजें सुनकर ग्रामीण गहरी निंद्रा से जागे और गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मकान में दिले राम सोया था और उन्होंने समय रहते भाग कर जान बचाई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन
घटना में राख हुआ मकान चार परिवारों का संयुक्त था जिससे चारों परिवार घटना में प्रभावित हुए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार मकान में अली राम, दिले राम, प्रताप और बती राम का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान से कोई भी सामान सुरक्षित नही बचाया जा सका है। आग ने मकान को एकाएक पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई और सूचना मिलते ही जरी से दमकल विभाग की टीम भी 16 किलोमीटर तक वाहन के माध्यम से और तीन किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर साथ लगते सवारी और संजना देवी के घरों को बचा लिया गया और इस दौरान उन्होंने करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि विभाग को आग की घटना की सूचना देर रात करीब 2:00 बजे मिली और उसके तुरंत बाद टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना में 50 लाख रुपये के नुकसान होने का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर, स्थानीय निवासी राजू राम का कहना है कि घटना के समय घर पर दिले राम अकेले थे जबकि चार परिवार के अन्य सदस्यों में अधिकतर जंगल में पशुओं के पास गए थे। ऐसे में दिले राम ने आग की लपटें उठती देखकर घर से निकलकर जान बचाई। पंचायत प्रधान लीली देवी का कहना है कि राजस्व विभाग के साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है जो नुकसान का सही आकलन करने में जुट गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।
उधर, स्थानीय निवासी राजू राम का कहना है कि घटना के समय घर पर दिले राम अकेले थे जबकि चार परिवार के अन्य सदस्यों में अधिकतर जंगल में पशुओं के पास गए थे। ऐसे में दिले राम ने आग की लपटें उठती देखकर घर से निकलकर जान बचाई। पंचायत प्रधान लीली देवी का कहना है कि राजस्व विभाग के साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है जो नुकसान का सही आकलन करने में जुट गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।
