फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Making a memorable journey by rafting, paragliding

राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग कर सफर बना रहे यादगार

Sun, 20 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Making a memorable journey by rafting, paragliding
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली व कुल्लू में होने वाली साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करने लगी हैं। कई सैलानी अब साहसिक खेलों के रोमांच के लिए कुल्लू-मनाली में आने लगे हैं। करीब एक दशक पहले सैलानी मनाली में महज मैदानी इलाकों की गर्मी से निजात पाने के लिए आते थे। अब सैलानी मनाली पहुंचकर एक दिन स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद दूसरे दिन साहसिक खेलों के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन

ब्यास में व्हाइट वाटर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइमिंग में हिस्सा लेकर सैलानी सफर को यादगार बना रहे हैं। अब तो जीप या टैक्सी से अटल टनल होकर लाहौल जाना भी अतिरिक्त आकर्षण बन गया है। दिल्ली से मनाली पहुंचे पर्यटक अभिषेक शर्मा, मिताशी, पारस और निशिका ने कहा कि उन्होंने ब्यास की जलधारा में रिवर राफ्टिंग का मजा उठाया। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग भी की। यह अपने आप में एक अलग अनुभव है। ब्यास में राफ्टिंग बहुत सुरक्षित है। नदी शांत होने के चलते इसमें खतरा भी कम है। उधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है कि कोरोना से इस समय पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। लेकिन अब पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। पिछले करीब एक दशक से पर्यटन को नया आयाम देने और सैलानियों को यहां ज्यादा दिन रोकने के लिए साहसिक खेलों का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed