फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Maize, tomato and cabbage crops destroyed

मक्की, टमाटर और गोभी की फसल तबाह

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Maize, tomato and cabbage crops destroyed
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में किसानों पर बादल कहर बन बरसे हैं। घाटी में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते घाटी के किसानों की मक्की, टमाटर और गोभी की फसलें तबाह हुई हैं।
विज्ञापन

न्यूली-शैंशर सड़क पर निकास नालियां न होने के कारण बारिश का पानी खेतों में घुस गया। इससे बजाहरा से तलयारा तक करीब सात किलोमीटर के दायरे में मलबे के साथ पानी खेतों में बहता रहा। इसके अलावा घाटी के कई पैदल रास्ते दोबारा भूस्खलन से बंद हो गए हैं। तेज बारिश से ग्राम पंचायत गाड़ापारली में अधिक नुकसान हुआ है। निहारनी से मरोड़ को जोड़ने वाला पैदल रास्ता जगह-जगह टूट गया है। ग्रामीण डोले राम, मेहर सिंह, नूपराम, खेमराज, खूबराम, निमत राम, आलम चंद पलसरा, कृष्ण चंद ने कहा कि सैंज घाटी में बारिश किसानों पर कहर बरपा रही है। सड़क का पानी खेतों में मलबे के साथ बहने से मक्की, टमाटर, गोभी के अलावा अन्य सब्जियां खराब हो गई हैं। फसलों के अलावा ग्राम पंचायत गाड़ापारली और देहुरीधार के अधिकतर पैदल रास्तें अवरुद्ध हुए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहहले हाल ही में हुई लगातार बारिश से भी दोनों पंचायतों में फसलों और रास्तों को भारी नुकसान हुआ था। उधर, इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि न्यूली-शैंशर सड़क पर जल्द पक्की निकास नालियों का निर्माण किया जाएगा। कहा कि बारिश के कारण जहां-जहां सड़क खराब हुई है। उन स्थानों को दुरुस्त करने के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed