फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mahashivratri... Raghupur valley echoed with the glory of Bholenath.

Kullu News: महाशिवरात्रि... भोलेनाथ की महिमा से गूंजी रघुपुर घाटी

Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri... Raghupur valley echoed with the glory of Bholenath.
जिला कुल्लू के जुहड़ गांव में ​शिवरात्रि को लेकर ​शिव महिमा गाते ग्रामीण। संवाद
ढोल-नगाड़ों और कांसी आदि वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

26 फरवरी से शुरू होगा उत्सव, परोसे जाएंगे पारंपरिक व्यंजन, मेहमानबाजी का रहेगा दौर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अगले हफ्ते 26 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर बाह्य सराज के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पारंपरिक उत्सव को मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। इन दिनों घाटी के लोग घर-घर जाकर भगवान शिव की महिमा गा रहे हैं।
ढोल-नगाड़ों, चिमटा और कांसी आदि वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों से घाटी का वातावरण देवमय हो गया है। शाम ढलते ही ग्रामीण गांव में किसी एक घर में एकत्रित होकर पारंपरिक गीत गाकर भगवान शिव को खुश कर रहे हैं। प्रदेश भर में विख्यात जिले के बाह्य सराज का शिवरात्रि पर्व अपने आप में खास है। महाशिवरात्रि के दिन लोग केमटू की माला बनाकर इसकी पूजा-अर्चना करते हैं। बाकायदा, मंडल सजाकर लोग शिव आरती, भजन-कीर्तन और गीत गाते हैं।
विज्ञापन

राज कुमार शर्मा, अशोक कुमार, लाल चंद, खेमराज, लीला प्रकाश, रंजीत राठौर, संजय ठाकुर, बेली राम, तिलक राज और टेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रघुपुर घाटी के लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि घाटी में सदियों से महाशिवरात्रि को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन मेहमानबाजी का दौर चलता है। उत्सव में लोग अपने घरों में कई तरह के पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं। आजकल लोग महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर बालू, फनौटी, जुहड़, करशाला, सुहल, देहुरी, लोट, कोट और बनाला सहित क्षेत्र के कई गांव में भगवान शिव की महिमा गाकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर 27 फरवरी दोपहर तक जारी रहेगा। बता दें कि आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण अपनी पुरानी संस्कृति को आज भी संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed