फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Maharashtra tourist dies while trekking in Naggar

Kullu News: नग्गर में ट्रैकिंग पर निकले महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत

Sun, 25 Feb 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra tourist dies while trekking in Naggar
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू के एतिहासिक गांव नगर में ट्रैकिंग पर गए महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक नग्गर से घनकुल्हाड़ी कैंप तक गया था। कैंप में अचेत अवस्था में पड़ा होने के बाद उसे उपचार के लिए शनिवार आधी रात को सीएचसी पतलीकूहल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा जा रहा है कि किशोर यशवंत ताम्हणे (71) पुत्र यशवंत महादेव ताम्हणे निवासी गुरूडैईवत मानपडा रोड, गोदरेज शोरूम के सामने रघुबीर नगर, डोंबिवली ईस्ट कल्याण ठाणे, महाराष्ट्र मनाली में घूमने आया था। शनिवार को नग्गर से रूमसू तक गया। चार किलोमीटर ट्रैकिंग करने के बाद वह एक कैंप में रुका।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed