{"_id":"66b8a33d65bff07e29053d03","slug":"madgran-gets-title-in-badminton-tindi-becomes-runner-up-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128583-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बैडमिंटन में मड्ग्रां को खिताब, तिंदी बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बैडमिंटन में मड्ग्रां को खिताब, तिंदी बना उपविजेता
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित छात्रा वर्ग के अंडर- 19 खेलकूद प्र
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। खेल परिसर उदयपुर में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया।
बैडमिंटन स्पर्धा का फाइनल मैच मड्ग्रां स्कूल और तिंदी के बीच हुआ। इसमें मड्ग्रां स्कूल की टीम ने तिंदी को हराकर ट्रॉफी जीती। तिंदी को उपविजेता का खिताब मिला। चेस में मड्ग्रां स्कूल की अर्पिता पहले और नंदिनी दूसरे स्थान पर रही। उदयपुर स्कूल की आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाॅलीबाल में तिंदी स्कूल की छात्राओं ने त्रिलोकनाथ स्कूल की टीम को पराजित कर अंतिम मुकाबले के लिए जगह बनाई। वाॅलीबाल का फाइनल तिंदी और उदयपुर के बीच खेला जाएगा। कबड्डी में त्रिलोकनाथ और तिंदी की छात्राओं के बीच टक्कर हुई। इसमें तिंदी ने मैच जीत कर खिताब जीता, वहीं त्रिलोकनाथ की टीम उपविजेता रही।
एथलेटिक्स की 100 और 200 मीटर दौड़ में तिंदी की विद्या ज्योति पहले, शकोली की दिव्या दूसरे और त्रिलोकनाथ की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में त्रिलोकनाथ की इशिका पहले, शकोली की आकांक्षा दूसरे और तिंदी की अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में गोंधला की मुस्कान पहले, त्रिलोकनाथ की इशिका दूसरे और शकोली की पुष्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को फाइनल मैच और सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया है। संवाद