फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Made a path in the snow and then administered polio medicine

Kullu News: बर्फ में बनाया रास्ता तब जाकर पिलाई पोलियो दवा

Sun, 07 Apr 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Made a path in the snow and then administered polio medicine
लाहौल स्पीति में 100 फीसदी से अधिक का लक्ष्य किया हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच साल तक के कुल 1319 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर कहीं बर्फ में पैदल चलीं तो कहीं बर्फ पर रास्ता बनाकर बूथ तक पहुंचीं।
तेलिंग सब सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर बूथ तक पहुंचीं। त्रिलोकनाथ कस्बे के बीच भी बर्फ पर चलकर आशा वर्कर बूथ तक गईं। जिले में लक्ष्य से भी अधिक बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 1270 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। दवा पिलाने के लिए लाहौल में 50 बूथ स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

रविवार के दिन अगर कोई बच्चा पोलियो की दवा पिलाने से रह जाता है तो 8 और 9 अप्रैल को घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. रोशन लाल ने कहा कि लाहौल में पल्स पोलियो अभियान सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ के फाहों के बीच चला अभियान
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। हल्की बर्फबारी और गिरते तापमान के बीच रविवार को जनजातीय जिला लाहौल में पल्स पोलियो अभियान चला। पीएचसी सिस्सू के अंतर्गत आने वाले पल्स पोलियो बूथ में कुल 33 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सिस्सू पीएचसी के प्रभारी डॉ. ओशिन ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर भी दवा पिलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed