फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lunar eclipse to begin at 03:20 on March 3: Shastri

तीन मार्च को 03:20 बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण : शास्त्री

Fri, 27 Feb 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse to begin at 03:20 on March 3: Shastri
कुल्लू। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। भारत में यह ग्रहण सूर्यास्त के आसपास दिखाई देगा। ग्रहण तीन मार्च को दोपहर बाद 03:20 बजे शुरू होगा और शाम 06:47 बजे समापन होगा।
विज्ञापन

सूतक काल शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। इस आधार पर सूतक काल तीन मार्च की सुबह लगभग 06:20 बजे से मान्य होगा और सायं 06:47 तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ, हवन, विवाह या नामकरण आदि वर्जित माने जाते हैं। मूर्ति स्पर्श करना, अनावश्यक खाना-पीना, तेलमर्दन, झूठ कपट आदि से यथासंभव परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

गोपाल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस दौरान गर्भवती का सोना, नुकीली वस्तुओं का प्रयोग, सुई छेदन आदि वर्जित है। बाल, वृद्ध, रोगी आदि को यथानुकूल भोजन दवाई आदि लेने में कोई दोष नहीं। ग्रहण सूतक से पहले ही दूध, दही, अचार, चटनी व मुरब्बा आदि में कुश तृण रख देना श्रेयस्कर होता है। सूखे खाद्य पदार्थों में कुशा डालने की आवश्यकता नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed